फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम को लगा झटका, क्वार्टर फाइनल में कोरिया ने हराया

Mon, 26 Jul 2021 11:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम को तीरंदाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अतनु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव वाली टीम को कोरिया ने 6-0 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाजी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की तीरंदाजी टीम स्पर्धा में भारत को झटका लगा है। क्वार्टर फाइनल में प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय और अतनु दास से सजी टीम इंडिया को कोरिया के टीम कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय टिकड़ी को कोरिया की किम जे डियोक, किम वूजिन और ओह जिन-हाइक की टीम ने 6-0 से हरा दिया। इस हार के बाद भारत का क्वार्टर फाइनल में सफर खत्म हो गया। 

विज्ञापन


कोरियाई टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को  59-54, 59-57, 56-54 से हराने में सफल रही। इससे पहले भारत ने दिन की शुरुआत अच्छी करते हुए तीरंदाजी में कजाखिस्तान को 6-2 से हराया था। उसके बाद यह उम्मीद की गई थी कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत कोरिया के सामने चुनौती पेश करेगा। 

इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीत टीम ने पहले 54 का स्कोर किया। जबकि कोरिया की टीम ने 59 के स्कोर के साथ 2-0 की बढ़त ले ली। इस दौरान दूसरे सेट में भी कोरिया ने 59 का स्कोर बनाया और भारत के 57 के स्कोर को पछाड़ते हुए 4-0 से आगे हो गई। तीसरे सेट में भी कोरिया की टीम 59 का स्कोर करने में सफल रही जबकि भारत 54 का स्कोर हासिल कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें