प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुके भारतीय एथलीटों से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने वादे के मुताबिक गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को उनका पसंदीदा चूरमा जबकि पीवी सिंधु को आइस्क्रीम खिलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आज टोक्यो ओलंपिक में शामिल हो चुके भारतीय एथलीटों से नई दिल्ली में मुलाकात की। कुछ दिन पहले संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिला़ड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस ओलंपिक में भारत ने कुल सात मेडल जीते जिसमें नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक भी शामिल है। यह भारत की तरफ से ओलंपिक में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2012 में लंदन ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को उनका पंसदीदा चूरमा खिलाया। जबकि टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को आइसक्रीम पार्टी दी। भारत के ओलंपिक इतिहास में पीवी सिंधु बैडमिंटन स्पर्धा में दो पदक जीतने वाले देश की इकलौती खिलाड़ी हैं। सिंधु ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री जी के साथ आइसक्रीम खाने का अवसर पाकर बहुत खुश हूं।'
Prime Minister Narendra Modi meets Tokyo Olympics contingent in Delhi pic.twitter.com/STSLmuTCEL
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय एथलीटों को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर लाल किले पर होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। उसके बाद पीएम मोदी 16 अगस्त को सभी खिलाड़ियों से ब्रेकफास्ट पर मिले।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने पूरा किया वादा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान अपना वादा भी पूरा किया। उन्होंने मुलाकात के दौरान गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को उनकी पसंदीदा चूरमा खिलाया। दरअसल टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सिंधु से कहा था कि अगर वह पदक के साथ लौटेंगी तो वह उन्हें आइसक्रीम खिलाएंगे। इस मुलाकात के दौरान पीएम ने सिंधु को वादे के मुताबिक आइसक्रीम पार्टी दी।