फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरेगा रहमान का यह गीत, खेल मंत्री ने लॉन्च किया 'चीयर फॉर इंडिया'

Wed, 14 Jul 2021 05:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस गीत को ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और युवा गायिका अनन्या बिरला ने मिलकर तैयार किया है। 
विज्ञापन
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक जाने वाली टीम के लिए आधिकारिक गीत 'चियर फॉर इंडिया' लॉन्च किया। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा, 'मैं सभी देशवासियों से इस गीत को सुनने और साथियों से इसे शेयर करने और टोक्यो ओलंपिक के लिए पूरे भारतीय दल के लिए यह दिखाने के लिए चीयर करने का भी अनुरोध करता हूं कि हम आपके साथ हैं।'

विज्ञापन


दरअसल, इस गीत को ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और युवा गायिका अनन्या बिरला ने मिलकर तैयार किया है। इस गीत का शीर्षक 'चीयर4इंडिया : हिन्दुस्तानी वे' है। खेल मंत्री ने रहमान और अनन्या का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने कोरोना महामारी के इतने मुश्किल समय में इस गीत को तैयार किया।
 


लॉन्चिंग के मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि टीम इंडिया का आधिकारिक 'चीयर' गीत पिछले 18 महीनों में सभी शेयरधारकों के कठिन परिश्रम को दर्शाता है। राज्य मंत्री (खेल) निशीथ प्रमाणिक, खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक संदीप प्रधान और आईओए महासचिव राजीव मेहता भी इस मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भारत 119 खिलाड़ियों सहित 228 सदस्यीय दल भेजेगा

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने मंगलवार को कहा था कि भारत 119 खिलाड़ियों सहित टोक्यो ओलंपिक के लिए 228 सदस्यीय दल भेजेगा। ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत के दौरान बत्रा ने बताया कि 119 खिलाड़ियों में से 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी हैं। यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल होगा। उन्होंने कहा, 'टोक्यो जाने वाला पहला दल 17 जुलाई को यहां से रवाना होगा। इसमें कुल 90 एथलीट और अधिकारी होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें