फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: दक्षिणी कमान ने नीरज चोपड़ा व सर्विस में शामिल अन्य ओलंपियनों को किया सम्मानित

Mon, 23 Aug 2021 11:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
दक्षिणी कमान ने ओलंपियनों को किया सम्मानित - फोटो : PRO Defence Pune
विज्ञापन

टोक्यो में कामयाबी की नई इबारत लिखने वाले भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को पुणे में दक्षिणी कमान ने सम्मानित किया। नीरज के अलावा सर्विस में शामिल अन्य ओलंपियनों को भी सम्मानित किया गया। इस बात की जानकारी रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने दी। पीआरओ ने ट्वीट कर बताया, दक्षिणी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने पुणे में सोमवार को नीरज चोपड़ा सहित सेवा में शामिल अन्य ओलंपियनों को सम्मानित किया। नैन ने सभी ओलंपियनों को अधिक से अधिक सफलता प्राप्त करने लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप लोग ऐसे ही सेना व राष्ट्र के लिए और अधिक गौरव लाएं।' बता दें कि रविवार को भारतीय सेना में सूबेदार चोपड़ा का पुणे पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन

 


देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को पुणे का दौरा करने वाले थे लेकिन वह किसी कारणवश पुणे नहीं जा सके। डिफेंस पीआरओ की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रक्षा मंत्री अब 27 अगस्त को पुणे का दौरा करेंगे। इसी एएसआई (आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट) में सम्मान समारोह होने की संभावना है। राजनाथ सिंह के पुणे दौरे के दौरान आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के परिसर में स्टेडियम का नाम 'नीरज चोपड़ा आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे छावनी' रखने की संभावना है। विज्ञप्ति के मुताबिक, सिंह सर्विसेज के 16 ओलंपियों को भी सम्मानित करेंगे।

हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्णिम इतिहास रचा। वह ओलंपिक में ट्रैंक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट हैं। उन्होंने भाला फेंक स्पर्था में 87.58 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 7 पदक जीते थे। यह भारत द्वारा ओलंपिक में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत की ओर से नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, पीवी सिंधु, रवि दहिया, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और भारतीय हॉकी टीम पदक जीतने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें