फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shotput: आभा ने शॉटपुट में बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान, 18.41 मीटर गोला फेंक तोड़ा अपना और मनप्रीत का रिकॉर्ड

Mon, 13 May 2024 10:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।

सार

बावजूद इसके वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। ओलंपिक के लिए क्वालिफाइंग मार्क 18.80 मीटर है। हालांकि उनके पास 30 जून तक क्वालिफाई करने का मौका है।
विज्ञापन
आभा - फोटो : SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की आभा खटुआ ने राष्ट्रीय फेडरेशन कप में 18.41 मीटर गोल फेंक शॉटपुट का नया राष्ट्रीय कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने 18.06 मीटर का अपना और मनप्रीत कौर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। उन्होंने पांचवें प्रयास में यह दूरी नापी। बावजूद इसके वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं। ओलंपिक के लिए क्वालिफाइंग मार्क 18.80 मीटर है। हालांकि उनके पास 30 जून तक क्वालिफाई करने का मौका है।
विज्ञापन



चंदा को 800 मीटर का स्वर्ण
यूपी की किरन बालियान 16.54 मीटर के साथ दूसरे और दिल्ली की श्रृष्टि विज 15.86 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 200 मीटर में ओडिशा के अनिमेश कुजूर ने 20.62 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता। महिलाओं की 800 मीटर दौड़ दिल्ली की चंदा ने दो मिनट 2.62 सेकंड के समय के साथ जीती। पंजाब की ट्विंकल (2.03.94) ने रजत और अमनदीप कौर (2.07.66) ने कांस्य जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें