फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजों ने लिया ओलंपिक टीम चयन ट्रॉयल में हिस्सा

Tue, 17 Mar 2020 08:43 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनु भाकर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण जब विश्व भर की खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं तब भारत के चोटी के निशानेबाजों ने सोमवार को यहां ओलंपिक टीम चयन ट्रॉयल में हिस्सा लिया। कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में मनु भाकर, चिंकी यादव, अपूर्वी चंदेला, मेहुली घोष और इलावेनिल वलारिवान जैसी निशानेबाजों ने पिस्टल और रायफल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


भारत कोरोना वायरस के कारण पिछले महीने निकोसिया शॉटगन विश्व कप से हट गया था और इसके बाद दिल्ली में 15 से 26 मार्च के बीच होने वाला आईएसएसएफ विश्व कप मई तक स्थगित कर दिया गया।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘भारत के इस महीने के शुरू में निकोसिया विश्व कप से हटने और नई दिल्ली विश्व कप के स्थगित होने के बाद इन दोनों विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए निशानेबाजों का अंतिम ट्रॉयल आयोजित किया गया ताकि ओलंपिक टीम घोषित होने से पहले वे अपना अंतिम स्कोर को दर्ज करा सकें।’ सोमवार को ट्रॉयल का पहला दिन था। शॉटगन निशानेबाजों के दो जबकि रायफल और पिस्टल निशानेबाजों का एक एक ट्रायल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें