फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप: सचिन का शानदार आगाज, थापा प्री-क्वार्टरफाइनल में, कांस्य पदक विजेता बिधूड़ी बाहर 

Fri, 17 Sep 2021 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

National boxing Championships: पांच बार के एशियाई चैंपियन मुक्केबाज शिव थापा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में (63.5 किग्रा) ने प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी को हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
शिव थापा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांचवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को पांच बार के एशियाई चैंपियन मुक्केबाज शिव थापा (63.5 किग्रा) ने प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की। असम का प्रतिनिधित्व करने वाले थापा ने शुरुआती दौर के अपने मुकाबले में इस्पात संयंत्र खेल बोर्ड (एसपीएसबी) के शुभम ममता को नॉकआउट से हरा दिया। वहीं, हरियाणा के सचिन ने विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गौरव बिधूड़ी को हराकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

 

विज्ञापन

वहीं, हरियाणा के एक अन्य मुक्केबाज और दक्षिण एशियाई खेलों के चैंपियन अंकित खटाना (75 किग्रा) ने हिमाचल प्रदेश के धर्म पाल को सर्वसम्मत फैसले के आधार पर हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। तेलंगाना के सावियो डोमिनिक माइकल (54 किग्रा) ने झारखंड के कृष्णा जोरा को 4-1 और गोवा के अशोक पाटिल (67 किग्रा) ने हिमाचल प्रदेश के मोहन चंदर को इतने ही अंतर से हराकर अंतिम-आठ में प्रवेश किया।

विज्ञापन

चंडीगढ़ के कुलदीप कुमार (48 किग्रा) ने राजस्थान के सुशील सहरान पर आसान जीत दर्ज की। सचिन 71 किग्रा भार वर्ग के शुरुआती दौर के मुकाबले के दौरान बिहार के रौशन कुमार के खिलाफ आक्रामक हो गए और इसी कारण रेफरी ने प्रतियोगिता रोक दी और उन्हें विजेता घोषित कर दिया। वहीं, महाराष्ट्र के मुक्केबाज निखिल दुबे (75 किग्रा) ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने अंतिम-16 दौर के मैच में तेलंगाना के वेणु मंडला को हराया। बता दें कि इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अगले महीने बेलग्रेड में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें