ट्यूनीशिया में जारी डब्ल्यूटीटी कंटेंडर में भारतीय पैडलर जी साथियान और मनिका बत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को साथियान ने मिश्रित युगल और युगल स्पर्धा में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन
साथियान ने भारत की स्टार महिला पैडलर मनिका बत्रा के साथ मिलकर मिश्रित स्पर्धा में फ्रांसीसी जोड़ी कैसीन और पावड़े को 3-2 (11-8, 7-11, 8-11, 11-4, 11-8) से हराया और अंतिम चार में पहुंचे। भारतीय जोड़ी अब 29 अक्तूबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।
इससे पहले दिन में युगल स्पर्धा में भी साथियान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने हरमीत देसाई के साथ मिलकर हिप्पलर-किलियन की जर्मनी की जोड़ी को 3-2 (15-13, 6-11, 11-9, 5-11, 12-10) से हराया।