फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATP RANKINGS: चोटिल रोजर फेडरर रैंकिंग में फिसले, जोकोविच पहले स्थान पर बरकरार

Tue, 26 Oct 2021 01:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोजर फेडरर एटीपी रैंकिंग में नीचे फिसल गए हैं। पिछले हफ्ते ही वह टॉप-10 से बाहर हुए थे। एटीपी की ताजा रैंकिंग में फेडरर 15वें रैंक पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विश्व चैंपियन रोजर फेडरर एटीपी रैंकिंग में नीचे फिसल गए हैं। पिछले हफ्ते ही वह टॉप-10 से बाहर हुए थे। एटीपी की ताजा रैंकिंग में फेडरर 15वें रैंक पर पहुंच गए हैं। 40 साल के स्विट्जरलैंड के फेडरर पिछले काफी समय से घुटने की चोट से परेशान हैं। इस वजह से वह 2020 में एक भी टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे। वहीं, 2021 में उन्होंने फ्रेंच ओपन और विम्बलडन खेला था। जुलाई सात को विम्बलडन के क्वार्टरफाइनल में उन्हें पोलैंड के हुबर्ट हुर्काज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


इसके अलावा इटली के जेनिक सिनर ने लंबी छलांग लगाई और करियर बेस्ट 11वें स्थान पर पहुंच गए। रविवार को उन्होंने एंटवर्प में जीत हासिल की थी। यह इस सीजन उनका चौथा टाइटल रहा। इंडियन वेल्स चैंपियन कैमरून नॉरी करियर बेस्ट रैंकिंग 14वें पायदान पर पहुंच गए। नोवाक जोकोविच फिलहाल रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। वहीं, यूएस ओपन चैंपियन रूस के डेनिल मेदवेदेव दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।
विज्ञापन


एटीपी रैंकिंग:

1. नोवाक जोकोविच (सर्बिया) 11430 अंक

2. डेनियल मेदवेदेव (रूस) 9630

3. स्टेफानोस सितसिपास (ग्रीस) 7930

4. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 6680

5. राफेल नडाल (स्पेन) 5635

6. आंद्रे रुबलेव (रूस) 5560

7. मातिओ बैरेतिनी (इटली) 4688

8. कैस्पर रूड (नॉर्वे) 3615 (+1)

9. डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया) 3405 (-1)

10. ह्यूबर्ट हर्काज़ (पौलेंड) 3378

11. जैनिक सिनर (इटली) 3260 (+2)

12. फेलिक्स ऑगर-अलियासिम (कनाडा) 3196

13. डेनिस शापोवालोव (कनाडा) 2903 (+2)

14. कैमरून नोरी (ग्रेट ब्रिटेन) 2895 (+2)

15. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 2785 (-4)

16. डिएगो श्वार्ट्जमैन (अर्जेंटीना) 2693 (-2)

17. क्रिश्चियन गारिन (चिली) 2510

18. पाब्लो कारेनो (स्पेन) 2400

19. असलान करात्सेव (रूस) 2392 (+3)

20. रॉबर्टो बॉतिस्ता (स्पेन) 2225
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें