फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PKL 2021: दो साल बाद फिर लौटेगा कबड्डी का खुमार, 29 से 31 अगस्त के बीच होगी खिलाड़ियों की नीलामी

Fri, 06 Aug 2021 10:33 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो सत्र बाद  इस साल प्रो कबड्डी लीग की वापसी हो रही है। जिसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी 29 से 31 अगस्त के बीच की जाएगी। नीलामी में शामिल खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। 
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो कबड्डी लीग की दो साल के बाद इस सत्र में वापसी हो रही है। पीकेएल के आठवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख की घोषणा कर दी गई है। 2021 में खेली जाने प्रो कबड्डी लीग के लिए खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त 29 से 31 अगस्त के बीच की जाएगी। इस फ्रेंचाइजजी लीग के आयोजक मशान स्पोर्ट्स ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रो कबड्डी लीग 2021 में घरेलू, विदेशी और युवा खिलाड़ियों को चार ग्रप ए, बी, सी और डी में बांटा जाएगा। ग्रुप ए में उन खिलाड़ियों को रखा जाएगा जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये होगा। ग्रुप बी में 20 लाख, सी में 10 और डी में 6 लाख रूपये वाले खिलाडियों को जगह दी जाएगी। 


नियमों के मुताबिक इस सत्र में एक फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों ने 4.4 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। जिन खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल किया जाएगा उनमें छठे और सातवें सत्र में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी शामिल हैं। इस मौके पर मशाल स्पोर्ट्स के सीईओ अनुपम गोस्वामी ने कहा, हम दो साल बाद प्रो कबड्डी लीग की वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैँ, क्योंकि यह भारत सहित दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण लीग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें