फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympic: बजरंग की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, नाडा ने अस्थायी रूप से किया निलंबित, जानें कारण

Sun, 05 May 2024 10:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बजरंग से समय रहते निलंबन नहीं हटाया गया तो वह अगले महीने होने वाले चयन ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मालूम हो कि बजरंग ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस कारण बजरंग के पेरिस ओलंपिक में शामिल होने को लेकर तगड़ा झटका लगा है। नाडा के अनुसार, बजरंग ने 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट के लिए सैंपल देने से मना कर दिया था जिस कारण उन पर यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर बजरंग पर से समय रहते निलंबन नहीं हटाया गया तो वह अगले महीने होने वाले चयन ट्रायल सहित किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मालूम हो कि बजरंग ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। अब तक किसी भी भारतीय ने 65 किग्रा वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल नहीं किया है। सुजीत कलकल नौ मई से इस्तांबुल में होने वाले विश्व क्वालीफायर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

नाडा ने बजरंग से सैंपल देने कहा था
बजरंग ने सोनीपत में हुए ट्रायल के दौरान अपने यूरीन का सैंपल देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद नाडा ने उनसे सैंपल देने के लिए कहा था। नाडा ने इस बारे में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) को सूचित किया जिसके बाद वाडा ने नाडा को सुझाव दिया कि वे बजरंग को नोटिस भेजकर जवाब मांगे कि उन्होंने टेस्ट से इनकार क्यों किया। नाडा ने 23 अप्रैल को बजरंग को नोटिस जारी कर सात मई तक जवाब देने कहा है। बजरंग को पेरिस ओलंपिक क्वालिफायर्स के लिए आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


बजरंग ने किट के एक्सपायर होने का आरोप लगाया था
बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। नाडा ने बयान में कहा, 'बजरंग को मामले की सुनवाई के दौरान अंतिम निर्णय लेने से पहले किसी प्रतियोगिता या ट्रायल में भाग लेने से अस्थायी रूप से निलंबित किया जाता है।' दिलचस्प बात यह है कि निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें