फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक: कांस्य पदक विजेता शरद कुमार के हृदय में सूजन, अस्पताल में हैं भर्ती, और रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 23 Sep 2021 04:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता ऊंची कूद के खिलाड़ी शरद कुमार के हृदय में सूजन की शिकायत सामने आई है। पिछले हफ्ते उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
टोक्यो पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता शरद कुमार - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले ऊंची कूद के खिलाड़ी शरद कुमार इन दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती शरद के हृदय में सूजन की शिकायत सामने आई है। फिलहाल उनके और रिपोर्ट्स का इंतजार है। दरअसल, पटना में जन्मे शरद दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में रहते हैं, जो एम्स से नजदीक है। इसी हफ्ते उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।

विज्ञापन


शरद के हृदय में सूजन
गुरुवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में शरद ने कहा, 'पहले जो रिपोर्ट आई थी, उससे पता चला कि मेरे दिल में सूजन है, इसलिए कुछ और टेस्ट के लिए मैं वापस यहां आया हूं। चूंकि मैं सिर्फ 10 मिनट दूर रहता हूं, इसलिए मैंने अस्पताल के अधिकारियों से कहा था कि मुझे घर जाने की अनुमति दिया जाए।'

पिछले हफ्ते एम्स में कराया गया था भर्ती
बता दें कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद शरद को पिछले हफ्ते एम्स में भर्ती कराया गया था। शरद को बचपन में पोलियो की गलत दवाई देने के कारण बाएं पैर में लकवा मार गया था। शरद ने टोक्यो पैरालंपिक में टी-42 ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया था।
विज्ञापन


उन्होंने पैरा खेलों में 1.83 मीटर की छलांग लगाकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया था। मालूम हो कि शरद एशिया पैरा गेम्स 2014 और 2018 के चैंपियन हैं। इसके अलावा वह 2019 के वर्ल्ड सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें