फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फोटोज: पीवी सिंधु ने दीपिका पादुकोण के साथ खेला बैडमिंटन मैच, फैंस बोले- बायोपिक बनने वाली है

Thu, 23 Sep 2021 03:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी एक बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। इसलिए दीपिका को भी बचपन से बैडमिंटन खेलना पसंद है और वे बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
पीवी सिंधु और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में कुछ फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं, जो काफी वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज और वीडियो में दीपिका स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ कोर्ट में बैडमिंटन खेलती नजर आ रही हैं। फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि सिंधु की भी बायोपिक बनने वाली है, जिसमें दीपिका मुख्य रोल में हो सकती हैं।
विज्ञापन


दीपिका ने फोटोज और वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी का बस एक आम दिन ... पीवी सिंधु के साथ कैलरीज बर्न कर रही हूं।' सिंधु ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने लिखा- दीपिका के साथ खेलकर मजा आया और यह एक मजेदार मैच था। दीपिका हम अब फिर से कब खेल रहे हैं? 
 

फैंस बोले-लगता है बायोपिक बनने वाली है
इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा- क्या दीपिका बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु की बायोपिक कर रही हैं? एक दूसरे यूजर ने लिखा, "लगता है बायोपिक बनने वाली है। वहीं दीपिका के पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत बड़ा FOMO अटैक। उनके इस कमेंट से ऐसा लग रहा है कि उन्हें दीपिका के साथ सिंधु को खेलता देखकर जलन हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी एक बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। इसलिए दीपिका को भी बचपन से बैडमिंटन खेलना पसंद है और वे बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।
 

दीपिका-रणवीर ने मनाया था सिंधु की जीत का जश्न
कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु मुंबई के वर्ली इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ दिखी थीं। दीपिका ने सिंधु को खाने पर बुलाया था। इस दौरान रणवीर सिंह भी मौजूद थे। रणवीर ने दीपिका और सिंधु के साथ फोटो भी शेयर किया था। 

सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वहीं, रणवीर अब फिल्म '83' में दीपिका के साथ नजर आएंगे। डायरेक्टर कबीर खान की यह फिल्म 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है। शादी के बाद ये पहला मौका होगा, जब दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण 'फाइटर', 'पठान', 'द इंटर्न' में भी दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें