फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन नेशंस कप: आनंद को आराम, भारत को चीन ने हराया

Sat, 09 May 2020 10:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑनलाइन नेशंस कप - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत को फिडे शतरंज डॉट कॉम के ऑनलाइन नेशंस कप के नौवे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त और खिताब की प्रबल दावेदार चीन ने 2.5.1.5 से हरा दिया। पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को इस मुकाबले में विश्राम दिया गया था।

विज्ञापन


चीन के यू यांग्यी ने बी अधिबान को हराया जबकि विदित गुजराती को वांग हाओ ने ड्रॉ पर रोका। ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने काले मोहरों से खेलते हुए वेइ यि से ड्रा खेला जबकि डी हरिका की बाजी होउ यिफान से ड्रॉ रही।

चीन रविवार को होने वाले 'सुपर फाइनल' में जगह बना चुका है जिसके 24 अंक हैं। यूरोप दूसरे स्थान पर है जिसे फाइनल में पहुंचने के लिए शेष विश्व को हराना होगा। भारत पांचवें स्थान पर है जिसके 16 बोर्ड अंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें