फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन नेशंस शतरंज में आनंद, हरिकृष्णा ने दिलाई भारत को पहली जीत

Fri, 08 May 2020 11:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑनलाइन नेशंस कप - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और पी हरिकृष्णा ने ऑनलाइन नेशंस कप शतरंज में भारत को शेष विश्व के खिलाफ पहली जीत दिलाई। भारतीय टीम ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले को 2.5-1.5 से जीता। 

विज्ञापन


आनंद ने तैमूर राद्जाबोव को 37 चालों में हराया, उन्होंने गुरुवार को रूस के ग्रैंडमास्टर इयान नेपोम्नियाश्चि को महज 17 चालों में हराया था। हरिकृष्णा ने टूर्नामेंट में चार ड्रा और एक हार के बाद जोर्गी कोरी के खिलाफ पहली बार जीत का स्वाद चखा।

भारत के नंबर दो खिलाड़ी विदित गुजराती इस मुकाबले में भी संघर्ष करते दिखे, जिन्हें शेष विश्व के अलीरेजा फिरौजा से शिकस्त मिली। टूर्नामेंट में यह उनकी चौथी हार है। डी हरिका ने मारिया मुज्यचुक को ड्रा पर रोक कर भारत की पहली जीत सुनिश्चित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें