फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएसएफ विश्व कप में भारत की उम्मीदों को झटका, मनु-हीना फाइनल में जगह बनाने से चूकीं

Wed, 24 Apr 2019 08:04 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manu bhaker
विज्ञापन

युवा निशानेबाज मनु भाकर और अनुभवी हीना सिद्धू बुधवार को यहां आईएसएसएफ विश्व कप के दौरान फार्म में नहीं दिखीं और दोनों 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। क्वालीफिकेशन राउंड में मनु ने 575 का स्कोर बनाया जिससे वह 17वें स्थान पर जबकि हीना ने 572 अंक जुटाये जिससे वह 26वें स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


कोरिया की किम मिनजुंग ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल में 245 के स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरूषों की थ्री पाजीशन स्पर्धा में चैन सिंह क्वालीफाइंग में 1165 अंक से 27वें जबकि पारूल कुमार ने 1164 अंक से 33वां स्थान हासिल किया। सीनियर निशानेबाज संजीव राजपूत 1145 अंक के स्कोर से 58वें स्थान पर रहे।

चेक गणराज्य के फिलिप नेपेजचाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दिन की दो पदक स्पर्धाओं में यशस्वनी सिंह देसवाल का महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा में 10वां स्थान भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने 577 अंक जुटाये जबकि अंतिम क्वालीफाइंग स्कोर 578 था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें