फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वप्ना बर्मन ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक 

Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
swapna barman - फोटो : file photo
विज्ञापन

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा चैंपियन स्वप्ना बर्मन को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मंगलवार को महिला हेप्टाथलान में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 22 वर्षीय स्वप्ना ने सात स्पर्धाओं में कुल 5993 अंक बनाये और वह उज्बेकिस्तान की एकटेरिना वोर्निना (6198 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


एक अन्य भारतीय पूर्णिमा हेम्बराम 5528 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रही। स्वप्ना ने पिछली बार 5942 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता था और उनका इस बार का प्रदर्शन उससे बेहतर रहा लेकिन पिछले साल जकार्ता एशियाई खेलों के 6026 अंक से वह कम था। उनके रजत पदक के बाद भारत के खाते में अब दो स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक दर्ज हो गये हैं। 

महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारूल चौधरी ने 10 मिनट 3.43 सेकेंड के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला लेकिन तब भी वह पांचवें स्थान पर रही। इससे पहले भारत को तब झटका जब पुरूषों की 1500 मीटर दौड़ की राउंड एक हीट से कुछ देर पहले जानसन ने हटने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें