फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच फिक्सिंग: मनिका और टीटीएफआई में ठनी, टेबल टेनिस खिलाड़ी ने संघ के इस दावे को किया खारिज

Sun, 05 Sep 2021 08:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनिका ने टीटीएफआई के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने कहा था कि इस टेबल टेनिस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ मार्च में कथित मैच फिक्सिंग की जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
मनिका बत्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और भारतीय टेबल टेनिस संघ (टीटीएफआई) के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बत्रा ने रविवार को भारतीय टेबल टेनिस संघ (टीटीएफआई) के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उसने कहा था कि इस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ मार्च में कथित मैच फिक्सिंग की जानकारी नहीं दी थी। मनिका ने रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'मैं केवल यह कहना चाहती हूं कि टीटीएफआई के नोटिस और पत्र के लिखित उत्तर में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मैंने इस मामले के बारे में उन्हें मार्च में ही सूचना दी थी। मनिका ने आगे बताया, 'मुझे नहीं पता कि अब मेरे द्वारा पांच महीने तक इसकी जानकारी नहीं देने का झूठा दावा क्यों किया जा रहा है। नोटिस का मेरा जवाब स्पष्ट रूप से मेरी त्वरित सूचना साझा करने की पुष्टि करता है।'

विज्ञापन


बीते दिनों मनिका ने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय कोच रॉय ने मार्च में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान उनसे एक मैच हारने के लिए कहा था। भारतीय टेबल टेनिस संघ के सचिव अरुण बनर्जी ने रॉय के खिलाफ मनिका के आरोपों के समय पर सवाल उठाया है। टीटीएफआई के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए मनिका ने इस बात का पुरजोर खंडन किया कि रॉय की मदद लेने से इनकार करके उन्होंने खेल की साख को नुकसान पहुंचाया है। मनिका ने आरोप लगाया कि रॉय ने उन्हें मार्च में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान एक मैच गंवाने के लिए कहा था और इसी वजह से टोक्यो ओलंपिक में एकल स्पर्धा में उन्होंने रॉय की मदद लेने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें