विनेश फोगाट को अस्थायी तौर पर निलंबित करने पर उनके परिजनों ने कहा कि यदि इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक में वास्तव में अनुशासनहीनता दिखाई तो फिर कुश्ती महासंघ का फैसला सही है। महावीर विनेश के ताऊ और बचपन के कोच भी हैं।
उन्होंने कहा कि विनेश ने खेल के दौरान दूसरी कंपनी की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे महासंघ ने अनुशासनहीनता माना है। यदि यह अनुशासनहीनता है तो उसका विनेश को सबक मिलना चाहिए। अब विनेश भी अपना पक्ष रखेगी। विनेश को नोटिस का जवाब देने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया है।
महावीर ने कहा कि खेलों में कोई भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करता है। मैंने भी अपने बच्चों को खेलों के दौरान अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि टोक्यो में दूसरे मुकाबले के दौरान विनेश का रक्तचाप नीचे चला गया था जिसके कारण वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई।