फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: रिजिजू बोले- पीएम का निर्देश खिलाड़ियों को पूरा सहयोग दिया जाए

Sat, 22 May 2021 08:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किरेन रिजिजू - फोटो : social media
विज्ञापन

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारत के खिलाड़ियों के साथ-साथ जूनियर खिलाड़ियों को भी पूरा समर्थन देने का निर्देश दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में स्थगित होने के बाद टोक्यो खेलों का आयोजन इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होना है।

विज्ञापन


रिजिजू ने मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'हमारे खिलाड़ी खुश हैं और टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। महामारी के बावजूद सरकार भारत को गौरवान्वित करने के लिए हमारे खिलाड़ियों का समर्थन करने का हर संभव प्रयास कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे एलीट वर्ग के खिलाड़ियों के साथ जूनियर खिलाड़ियों को भी पूरा समर्थन देने के स्पष्ट निर्देश दिए है।'
 

अपने ट्वीट के साथ, रिजिजू ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, चैंपियन पहलवान बजरंग पुनिया और ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन कर इतिहास रचाने वाले भवानी देवी के बयान हैं। इन तीनों ने 'टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' के जरिए समर्थन के लिए सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें