फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मुक्केबाजी विश्व चैंयनशिप: इस्तांबुल करेगा मेजबानी, पुरुषों के बराबर होगी पुरस्कार राशि, जानिए कब से शुरू होगा टूर्नामेंट 

Sat, 02 Oct 2021 05:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
विज्ञापन
बॉक्सिंग चैंपियनशिप (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महिलाओं की मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप की शुरुआत इस साल दिसंबर के शुरू में होगी। इस्तांबुल इस चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इस टूर्नामेंट में पुरुषों के बराबर पुरस्कार राशि दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'आधिकारिक रूप से पुष्टि की जाती है कि एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित की जाएगी।' एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप यहां इस्तांबुल में होगी।'

उन्होंने कहा, 'एआईबीए के 75 साल के इतिहास में पहली बार पदक विजेताओं को एआईबीए से इतनी पुरस्कार राशि दी जाएगी।' विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बाद की जाएगी जो हरियाणा के हिसार में 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होगी।
विज्ञापन


क्रेमलेव ने कहा, 'इसमें 2.6 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि होगी जिसमें प्रत्येक वजन वर्ग में पहले स्थान पर रहने वाली मुक्केबाज को 100,000 डॉलर (74 लाख रुपये) मिलेंगे। रजत पदक विजेताओं को 50,000 डॉलर (37 लाख रुपये)और कांस्य पदक जीतने के लिए 25,000 डॉलर (18 लाख रुपये)मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें