फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारतीय निशानेबाजों का कमाल, चार स्वर्ण पदक जीतकर भारत शीर्ष पर

Sun, 03 Oct 2021 04:21 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा

सार

पेरू की राजधानी लीमा में चल रही आईआईएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में रविवार को भारतीय निशानेबाजों ने कमाल कर दिया। भारत ने आज छह में से चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अब भारत अमेरिका को पछाड़कर पदक तालिका में पहले स्थान पर आ गया है। 
विज्ञापन
पदक जीतने के बाद भारतीय निशानेबाज - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार निशानेबाज मनु भाकर की अगुवाई में भारतीय निशानेबाजों ने दांव पर लगे छह स्वर्ण पदक में से चार मेडल जीतकर आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रविवार को पदक तालिका में पहले स्थान हासिल कर लिया। भारत इस प्रतियोगिता में अब तक 14 पदक जीत चुका है। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया। जिसमें मिश्रित महिला युगल टीम शामिल है। इसके अलावा भारत ने पुरुषों की 10 मीटर राइफल स्पर्धा के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में भारत अब तक छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक अपनी झोली में डाले हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका दूसरे स्थान पर

आईआईएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की पदक तालिका पर नजर डाली जाए तो संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरे स्थान पर है। अमेरिका ने इस प्रतियोगिता में अब तक चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य सहित 10 पदक जीते हैं। 

भाकर ने जीते दिन में दो स्वर्ण

रविवार का दिन मनु भाकर के नाम रहा। उन्होंने आज दो स्वर्ण पदक जीते।  इस तरह से चैंपियनशिप में उनके स्वर्ण पदकों की संख्या तीन हो गई है। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिश्रित टीम स्पर्धा क स्वर्ण जीतने के बाद रिदम सांगवान और शिखा नारवाल के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। भारत ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में बेलारूस को 16-12 से मात दी। इसके अलावा नवीन, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की पुरुष टीम ने भी बेलारूस को 16-14 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन





इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। जबकि, महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक मिला। हंगरी ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आत्मिका गुप्ता ने राजप्रीत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल में मिश्रित टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। आत्मिका इस तरह से दो रजत जबकि, राजप्रीत एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने में सफलता हासिल की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें