फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Qualifier: महिला पहलवानों ने की शानदार शुरुआत, विनेश, रीतिका और अंशु पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन के करीब

Sat, 20 Apr 2024 05:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक

सार

भारत की चार महिला पहलवानों ने जहां सेमीफाइनल में जगह पक्की की, जबकि एक अन्य पहलवान निशा दहिया (68 किग्रा) सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गईं।
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने से एक जीत दूर हैं, जबकि अंशु मलिक और अंडर-23 चैंपियन रीतिका ने भी बिश्केक में जारी एशियन ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली है। 
विज्ञापन


विनेश की दमदार शुरुआत
विनेश ने महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में कोरिया की प्रतिद्वंद्वी मिरान चियोन को एक मिनट 39 सेकेंड तक चले मुकाबले में हराया। उनकी मजबूत पकड़ का विरोधी खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। अगले मुकाबले में विनेश ने कंबोडिया की एसमानांग डिट को महज 67 सेकेंड में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल में पहुंचने वाले दो पहलवानों को ओलंपिक कोटा मिलेगा। विनेश चयन ट्रायल में जीतने के बाद 50 किग्रा वर्ग में खेल रही हैं। अगर वह चूक भी जाती हैं तो 53 किग्रा वर्ग में दावेदार होंगी जिसमें अंतिम पंघाल ने कोटा हासिल किया है। अंतिम को एक और ट्रायल में उतरने के लिए कहा जा सकता है। 

अंशु को सीधे क्वार्टर फाइनल में मिला प्रवेश
विश्व चैंपियनशिप 2021 की रजत पदक विजेता अंशु को क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश मिला जिसमें उन्होंने किर्गिस्तान की कलमीरा बिलिमबेकोवा को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। वहीं, अंडर-23 विश्व चैंपियन रितिका ने 76 किग्रा वर्ग में युंजू हवांग को हराया। पहला दौर उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीता। इसके बाद मंगोलिया की दावानासान एंख एमार को भी इसी तरह से मात दी। चीन की जुआंग वांग के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबले में उन्होंने 8-2 से जीत दर्ज की। मानसी अहलावत (62 किग्रा) भी अंतिम चार में पहुंच गईं। उन्होंने कजाखस्तान की इरिना कुजनेत्सोवा को 6-4 से हराया। 
विज्ञापन


निशा दहिया को मिली हार
भारत की चार महिला पहलवानों ने जहां सेमीफाइनल में जगह पक्की की, जबकि एक अन्य पहलवान निशा दहिया (68 किग्रा) सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। उन्होंने पहले दौर में उत्तर कोरिया की सोल गुम पाक को 8-3 से हराया। लेकिन इसके बाद लय बरकरार नहीं रख सकीं और किर्गिस्तान की मीरिम जुमानाजारोवा से हार गईं। पेरिस ओलंपिक का आखिरी विश्व क्वालीफायर तुर्किये में नौ मई से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें