फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पोलैंड में लहराया तिरंगा, तीन गोल्ड सहित जीते सात पदक

Sat, 14 Aug 2021 10:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोलैंड

सार

भारत ने विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप में शनिवार को तीन गोल्ड सहित कुल सात पदक जीते।
विज्ञापन
विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप में शनिवार को इतिहास रच दिया। भारत ने इस टूर्नामेंट तीन गोल्ड सहित कुल सात पदक जीते। महिलाओं की अंडर-18 कंपाउंड टीम ने तुर्की को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने फाइनल में तुर्की को 228-216 से हराया। बता दें कि चार दिन पहले यानी 10 अगस्त को प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने कैडेट कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में 2160 में 2067 का स्कोर हासिल किया था और शीर्ष स्थान पर रही थीं। भारतीय खिलाड़ियों का यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक है। इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2045 का स्कोर किया था। इसके अलावा कंपाउंड कैडेट मिश्रित टीम स्पर्धा में भी प्रिया और कुशल दलाल की जोड़ी ने 1401 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था और शीर्ष स्थान पर रहे थे। 

विज्ञापन


 


पुरुष टीम ने भी साधा गोल्डन निशाना
महिलाओं के बाद पुरुषों की कंपाउंड टीम ने भी गोल्डन निशाना साधा। साहिल चौधरी, मिहिर नितिन और कुशल दलाल की तिकड़ी ने फाइनल में अमेरिका को 233-231 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। 


प्रिया गुर्जर और कुशल दलाल ने जीते दो-दो गोल्ड मेडल
वहीं, प्रिया गुर्जर और कुशल दलाल ने कंपाउंड कैडेट मिक्स्ड टीम के फाइनल में अमेरिका को तीरंदाजों को 115-152 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। दोनों भारतीय तीरंदाजों का यह एक दिन में दूसरा गोल्ड मेडल है। 

विज्ञापन


व्यक्तिगत इवेंट में इन खिलाड़ियों ने जीत पदक
इसके अलावा व्यक्तिगत इवेंट में प्रिया गुर्जर ने सिल्वर और परनीत कौर ने कांस्य पदक जीता। उधर, अंडर-21 टीम के खिलाड़ी साक्षी चौधरी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर जबकि ऋषभ यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें