फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्रा कुमानन: भारतीय सेलर ने स्पेन में जीता गोल्ड मेडल, इसी साल ओलंपिक में किया था डेब्यू

Thu, 11 Nov 2021 05:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

24 साल की नेत्रा ने पिछले हफ्ते ग्रैन कैनारिया में आईएलसीए-6 प्रतियोगिता की छह में से पहली तीन रेस में पहला स्थान हासिल कर कुल 10 नेट अंक हासिल किये थे।
विज्ञापन
नेत्रा कुमानन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सेलर नेत्रा कुमानन ने स्पेन में एक नौकायान प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। यूरोपीय क्षेत्रीय ओपन प्रतियोगिताओं में से एक ग्रैन कैनारिया सेलिंग चैम्पियनशिप की लेजर रेडियल स्पर्धा में उन्होंने यह स्वर्ण पदक जीता। ऐसा कर उन्होंने इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन


24 साल की नेत्रा ने पिछले हफ्ते ग्रैन कैनारिया में आईएलसीए-6 प्रतियोगिता की छह में से पहली तीन रेस में पहला स्थान हासिल कर कुल 10 नेट अंक हासिल किये थे। इस जीत के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने नेत्रा को बधाई दी है। साइ ने ट्वीट कर कहा- सेलर नेत्रा कुमानन ने लेजर रेडियल मे स्वर्ण पदक जीता। जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। 



नेत्रा ने तीन रेस में जीत हासिल की और बाकी दो रेस में तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में तीन देशों के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से तीन ओलंपियन भी थे। यानी वह खिलाड़ी जो ओलंपिक में भी खेल चुके हैं। नेत्रा के अलावा स्पेन की बेनेयटो लांचो और मार्टिना रेनो काचो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


नेत्रा ने जुलाई-अगस्त में हुए टोक्यो ओलंपिक में डेब्यू किया था। उन्होंने लेजर रेडियल क्लास इवेंट में हिस्सा लिया था और अपने पहले ही ओलंपिक में 44 प्रतिभागियों में 35वें स्थान पर रही थीं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें