फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप: सिमरनजीत और मनीषा को स्वर्ण, भारत ने जीते कुल नौ पदक

Sun, 20 Dec 2020 04:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस प्रतियोगिता में मेजबान जर्मनी और भारत के अलावा बेल्जियम, क्रोएशिया, डेनमार्क, फ्रांस, मोलदोवा, नीदरलैंड, पोलैंड और उक्रेन के मुक्केबाजों ने भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और मनीषा (57 किग्रा) ने जर्मनी में कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते। मनीषा ने हमवतन साक्षी को 3-2 से हराया जबकि सिमरनजीत ने जर्मनी की माया किलिहान्स को 4-1 से पराजित करके खिताब जीता। भारत ने इस प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते और वह संपूर्ण तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन


शनिवार को पुरुष वर्ग में अमित पंघाल (52 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता था, उन्हें फाइनल में वाकओवर मिला। अनुभवी सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा क्योंकि चोट के कारण वह फाइनल खेलने के लिए रिंग पर नहीं उतर पाये। सोनिया लाठेर (57 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा) गौरव सोलंकी (57 किग्रा) और मोहम्मद हसमुद्दीन (57 किग्रा) ने अपने अपने भार वर्गों में कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें