फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Europe tour: हॉकी इंडिया ने घोषित की भारतीय जूनियर पुरुष टीम, रोहित करेंगे टीम की अगुआई

Sat, 04 May 2024 03:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस 20 सदस्यीय टीम में शारदानंद तिवारी को उपकप्तान बनाया गया है। हॉकी इंडिया के खिलाड़ियों को अनुभव दिलाने के साथ प्रदर्शन को बेहतर करने की पहल के तहत भारतीय टीम बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड में पांच मैच खेलेगी।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी इंडिया ने यूरोप दौरे के लिए भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम घोषित कर दी है। टीम रक्षापंक्ति के खिलाड़ी रोहित की अगुआई में 20 से 29 मई तक यूरोप दौरे पर पांच मैच खेलेगी। इस 20 सदस्यीय टीम में शारदानंद तिवारी को उपकप्तान बनाया गया है। हॉकी इंडिया के खिलाड़ियों को अनुभव दिलाने के साथ प्रदर्शन को बेहतर करने की पहल के तहत भारतीय टीम बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड में पांच मैच खेलेगी।
विज्ञापन


'एक दूसरे के खेलने के तरीके को समझ रहे हैं'
हॉकी इंडिया के हवाले से कप्तान रोहित ने कहा, हम अपने शिविर में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं और एक-दूसरे के खेलने के तरीके को समझ रहे है। अन्य देशों की टीमों के खिलाफ एक साथ खेलना अद्भुत होगा, जिससे हमें अपने खेल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। 

बेल्जियम के खिलाफ होगी दौरे की शुरुआत
भारत इस दौरे का आगाज 20 मई को एंटवर्प में बेल्जियम के खिलाफ करेगा। टीम इसके बाद 22 मई को नीदरलैंड के ब्रेडा में फिर से बेल्जियम से भिड़ेगी। इसी स्थल पर टीम 23 मई को नीदरलैंड की क्लब टीम ब्रेडेज हॉकी वेरेनिगिंग पुश से खेलेगी। इसके बाद 28 और 29 मई को जर्मनी के खिलाफ खेलेगी। इसमें से पहला मैच जर्मनी, जबकि दूसरा मैच ब्रेडा में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप दौरे के लिए भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम इस प्रकार है...

गोलकीपरः प्रिंस दीप सिंह, बिक्रमजीत सिंह
डिफेंडरः शारदानंद तिवारी, योगेम्बर रावत, अनमोल एक्का, रोहित, मनोज यादव, तालेम प्रियो बार्टा
मिडफील्डरः अंकित पाल, रोशन कुजूर, बिपिन बिलवारा रवि, मुकेश टोप्पो, मनमीत सिंह, वचन एच ए 
फॉरवर्डः सौरभ आनंद कुशवाहा, अर्शदीप सिंह, गुरजोत सिंह, मोहम्मद कोनैन दाद, दिलराज सिंह, गुरसेवक सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें