फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं की होगी शुरुआत, युवा एवं जूनियर चैंपियनशिप में भिड़ेंगे खिलाड़ी

Sat, 17 Jul 2021 04:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने शनिवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय युवा एवं जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप से घरेलू टूर्नामेंटों की एक साल से भी अधिक समय बाद बहाली होगी।
विज्ञापन
protest system in boxing
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में खेल फिर से पटरी पर लौट रही है। टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के बीच देश में घरेलू प्रतियोगिताएं भी शुरू होने वाली हैं। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने शनिवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय युवा एवं जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप से घरेलू टूर्नामेंटों की एक साल से भी अधिक समय बाद बहाली होगी।

विज्ञापन


पुरुष और महिला वर्गों में युवा राष्ट्रीय चैंपियनशिप 18 से 23 जुलाई के बीच जबकि लड़कों और लड़कियों की जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 26 से 31 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। ये दोनों प्रतियोगिताएं सोनीपत में होंगी। 

इन टूर्नामेंट के आधार पर ही आगामी एएसबीसी युवा एवं जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिये टीम का चयन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में 34 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के भाग लेने की संभावना है जिनमें लद्दाख भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें