फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक लेकर मुक्केबाज मैरीकॉम के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, साथ में मनाया उनके बेटे का जन्मदिन

Thu, 14 May 2020 08:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसवालों के साथ केक काटते प्रिंस - फोटो : ट्विटर
आमतौर पर भारत में पुलिस पर बल प्रयोग, भ्रष्टाचार और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कोरोना काल में इन खाकी वर्दीधारियों की एक अलग ही तस्वीर नजर आ रही है। लॉकडाउन के दौरान ऐसा ही एक नजारा गुरुवार को दिल्ली में उस वक्त देखने को मिला, जब पुलिसवाले केक लेकर देश की शीर्ष मुक्केबाज और राज्यसभा सांसद एमसी मैरीकॉम के बंगले पहुंच गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आज मैरीकॉम के छोटे बेटे प्रिंस का जन्मदिन था - फोटो : ट्विटर
दरअसल, 14 मई को छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम के छोटे बेटे प्रिंस का जन्मदिन होता है, इस मौके को खास बनाने के लिए तुलगक रोड पुलिस स्टेशन का लगभग एक दर्जन स्टाफ महिला मुक्केबाज के घर पहुंचा। ग्ल्वस और मास्क लगाए पुलिसकर्मियोंं ने न सिर्फ प्रिंस को बधाई दी, बल्कि केक काटकर जन्मदिन को यादगार भी बनाया।
विज्ञापन

3 of 5
2005 में मैरीकॉम ने शादी की, उनके तीन बच्चे हैं - फोटो : ट्विटर
मूलत: मणिपुर की रहने वालीं मैरीकॉम ने इस खास सेलिब्रेशन का वीडियो ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस डीसीपी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही साथ पुलिस कमिश्नर, लेफ्टिनेंट गर्वनर, एसीपी चाणक्यपुरी प्रज्ञा आनंद को कोविड-19 के खिलाफ तत्परता से लड़ने के लिए सैल्यूट भी किया।
 

4 of 5
पंचकुला में अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन का जन्मदिन मनाने पहुंची पुलिस - फोटो : ट्विटर
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस जानलेवा माहौल में देश के किसी कोने में पुलिसवाले केक काट रहे हो, इसके पहले भी बच्चों और बुजुर्गों के जन्मदिन पर केक पहुंचाने से लेकर लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए कानून के रखवाले बॉलीवुड के लोकप्रिय गाने गाते नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्लैग मार्च करती आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन नेक कामों के अलावा कोविड-19 से लड़ने हुए पुलिसकर्मी बतौर फ्रंटलाइन योद्धा अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं। लॉकडाउन लागू कराने से लेकर कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान भी वो कर रहे हैं। कंटेनमेंट जोन जैसी जोखिम वाली जगहों पर सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें