फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MothersDay: हर फोन पर मां यही कहती है कमरे से बाहर नहीं निकलना, स्टार बेटियों का बड़ा सहारा

Sun, 10 May 2020 06:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय महिला खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के प्रकोप ने मदर्स डे को और भी अधिक ममतामयी बना दिया है। ओलंपिक की तैयारियों के चलते ट्रेनिंग सेंटरों या कैंप में फंसे खिलाड़ियों की खासतौर पर महिला खिलाड़ियों की चिंता माताओं को ज्यादा ही सता रही है। वहीं ज्यादातर खिलाड़ियों को वर्षों बाद लॉकडाउन के चलते मदर्स डे पर घर में मां के आशीर्वाद का मौका मिला है। वैसे मां से एक या दो दिन में खिलाड़ियों की बात होती है, पर इन दिनों मां का दिन में तीन कॉल आना आम बात है। सभी की जुबां पर यही बात होती है, बेटी कमरे में ही रहना, बाहर नहीं निकलना।

शूटर मनु भाकर के मुताबिक मां इस बार कुछ ज्यादा ही ख्याल रख रही हैं। लंबे समय बाद माता-पिता के साथ इतना लंबा वक्त गुजारने का मौका मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मां के साथ मीराबाई चानू - फोटो : social media
वेटलिफ्टर मीरा को इस बार महसूस हो रही मां की कमी 
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू लंबे समय से पटियाला में ओलंपिक कैंप में हैं। मीरा कहती हैं कि वह लंबे समय से मदर्स डे पर मां के साथ नहीं रही हैं, लेकिन इस बार मां की कमी अधिक महसूस हो रही है। मीरा कहती हैं कि मां दिन में तीन बार फोन कर रही हैं। बार-बार यही कहती हैं कि बाहर मत जाना, अपना ख्याल रखना। पूछती हैं कहीं गई तो नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 4
मां के साथ मैरीकॉम - फोटो : social media
मां ने हर विपरीत स्थिति का सामना किया: मैरीकॉम
दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने कहा, मेरी मां हर बुरे और अच्छे समय में मेरा सहारा बनीं। चाहे जिस तरह की परििस्थतियां रहीं हों उन्होंने मेरा साथ दिया। मेरे को खड़ा करने और मजबूत बनाने के लिए मां ने हर विपरीत स्थिति का डटकर सामना किया लेकिन मुझे इसका अहसास नहीं होने दिया। आप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ मां हो।
विज्ञापन

4 of 4
मां के साथ मनिका बत्रा - फोटो : social media
मनिका से रोज बात करना नहीं भूलती मां
टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा लॉकडाउन से पहले से पुणे में तैयारियां कर रही हैं। मनिका की मां सुषमा दिल्ली में हैं। वह बताती हैं कि वह ऐसे समय में मनिका से रोज बात करना नहीं भूलती हैं। ऐसे समय में बेटी से बात करना ही बड़ा सहारा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें