गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन तक भारत के खाते में 11 मेडल आ चुके हैं। बता दें कि भारत ने तीसरे दिन तक सिर्फ वेटलिफ्टिंग में ही गोल्ड जीता था, लेकिन चौथे दिन भारत की महिला शूटर मनु भाकर ने भी गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसके अलावा हीना सिंधू ने सिल्वर मेडल जीता।