फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018 राउंड अप: चौथे दिन भारत के खाते में आए तीन गोल्ड, ऐसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन

Sun, 08 Apr 2018 11:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनु और हीना
विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन तक भारत के खाते में 11 मेडल आ चुके हैं। बता दें कि भारत ने तीसरे दिन तक सिर्फ वेटलिफ्टिंग में ही गोल्ड जीता था, लेकिन चौथे दिन भारत की महिला शूटर मनु भाकर ने भी गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसके अलावा हीना सिंधू ने सिल्वर मेडल जीता।

विज्ञापन


वहीं चौथे दिन की शुरआत भारतीय महिला वेटलिफ्टर पूनम यादव के गोल्ड मेडल से हुई। इससे पहले भारत की महिला वेटलिफ्टर संजीता चानू, मीराबाई चानू और सतीश शिवलिंगम ने गोल्ड मेडल जीते थे, जबकि पी गुरुराजा ने 56 किग्रा में सिल्वर और दीपक लाथर ने 69 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल भारत के नाम किया था। आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरे दिन भारत का प्रदर्शन कैसा रहा।

CWG 2018: विकास ने दिलाया भारत को 11वां मेडल, पूनम और मनु ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

चौथे दिन भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल वेटलिफ्टर पूनम यादव और दूसरा शूटर मुन भाकर ने जीता। वहीं, शूटर हीना सिद्धू ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया।

CWG 2018: मैरीकॉम ने पक्का किया पदक, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे विकास
पांच बार की विश्व चैंपियन और पांच बार की एशियन चैंपियन एमसी मैरीकॉम (48 किग्रा) ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी का अपना और देश का पहला पदक पक्का कर लिया। विकास कृष्णन (75 किग्रा) भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
विज्ञापन


CWG 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता अपना पहला मुकाबला, वेल्स को दी 4-3 से मात
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पूल बी के दूसरे मैच में वेल्स को 4-3 से मात दी। इसके साथ ही भारत ने अपना पहला मुकाबला जीता।

CWG 2018: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला टेबल टेनिस ने रविवार को फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में खेले गए टेबल टेनिस मुकाबले में मनिका बत्रा ने आखिरी सेट 11-7,11-4 और 11-7 से जीतकर भारत को सातवां गोल्ड मेडल जिताया।

CWG 2018: चौथे दिन भारत को मिली दो स्वर्णिम सफलता, मनु ने जीता गोल्ड तो हीना का सिल्वर पर कब्जा
21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन रविवार को भारत को एक और स्वर्णिम सफलता मिली। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की मनु भाकर ने गोल्ड मेडल जीता। आखिरी शॉट में भाकर ने 10.4 अंक हासिल करके गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है।




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें