WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लेसनर इस दशक के सबसे बड़े रेसलर्स की लिस्ट में शीर्ष पायदान पर पहुंच गए हैं। दरअसल ब्रॉक ने सबसे ज्यादा दिनों तक लगातार चैंपियन बने रहने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
ब्रॉक लेसनर
- फोटो : WWE
सबसे ज्यादा दिनों तक चैंपियन बने रहने के मामले में ब्रॉक ने पूर्व चैंपियन सीएम पंक का रिकॉर्ड़ तोड़ा है। बता दें कि ब्रॉक लेसनर से पहले सीएम पंक ने लगातार 434 दिनों तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा था।
विज्ञापन
3 of 5
गोल्डबर्ग
- फोटो : WWE
ब्रॉक लेसनर ने 3 अप्रैल 2017 को रेसलमेनिया में गोल्डबर्ग को हराकर यह चैंपियनशिप जीती थी। इस तरह उन्होंने मंगलवार को 435 दिन पूरे होते ही सीएम पंक को पछाड़कर सबसे ज्यादा दिनों तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
4 of 5
ब्रॉक लेसनर और पॉल हेमन
- फोटो : WWE
बता दें कि यूएफसी हैवीवेट चैंपियन ब्रॉक लेसलर डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में सबसे ज्यादा दिनों तक टिके रहने वाले चैंपियंस की लिस्ट में अब छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हल्क होगन का नाम है।
हल्क होगन ने 1984 से 1988 तक 1500 दिनों तक अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। वहीं ब्रॉक से पहले सीएम पंक ने चैंपियनशिप जीतने के बाद 141 बार अपने टाइटल को डिफेंड करने में कामयाबी हासिल की थी।