फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएफआई के फैसले का विरोध: टीम चयन नीति को लेकर कोर्ट पहुंचीं मुक्केबाज अरुंधति  

Wed, 10 Nov 2021 07:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राष्ट्रीय चैंपियन अरुंधति चौधरी ने विश्व चैंपियनशिप के लिए बिना ट्रायल के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को चुनने के भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन


गत युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चाहती हैं कि 70 किग्रा वर्ग के लिए ट्रायल हों जिसके लिए ओलंपिक में प्रदर्शन के आधार पर लवलीना को सीधे चुना गया है। बाकी सभी 11 वजन वर्गों में राष्ट्रीय चैंपियन प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए सूचिबद्ध की गई है।

स्थगित हो सकती है चैंपियन : तुर्की में अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित की जा सकती है। इस्तांबुल में टूर्नामेंट का आयोजन चार से 18 दिसंबर तक करने की योजना बनाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें