भारतीय 4X 400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम बुधवार को अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई। भारतीय टीम में अब्दुल रज्जाक, प्रिया मोहन, सम्मी और कपिल शामिल थे। भारतीय टीम ने 3:23.39 टाइमिंग के साथ पहला स्थान हासिल किया और मिक्स्ड रिले इवेंट में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, भारतीय टीम चैंपियनशिप की रिकॉर्ड टाइमिंग 3 : 23 . 36 के साथ कुल दूसरे स्थान पर रही। आज शाम भारतीय समयानुसार 7:45 में फाइनल मुकाबला होगा। इस इवेंट में नाइजीरिया की टीम 3:23.39 के समय के साथ पहले स्थान पर रही।