फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: मुक्केबाज जमुना बोरो और तीरंदाज संजय बनेंगे टैक्स इंस्पेक्टर

Wed, 01 Sep 2021 09:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
जमुना बोरो - फोटो : social media
विज्ञापन

असम कैबिनेट ने मुक्केबाज जमुना बोरो और तीरंदाज संजय बोरो को टैक्स इंस्पेक्टर नियुक्त करने का फैसला किया है। इन दोनों को अर्जुन अवार्डी भोगेश्वर बरुआ के जन्मदिन (तीन सितंबर) पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बता दें कि असम में 1984 से ही बरुआ के जन्म दिवस तीन सितंबर को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को गुवाहाटी में एक सामूहिक दौड़ और विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन


असम की मुक्केबाज जमुना बोरो जब 10 साल की थी तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। तब से उनकी मां ने तीन भाई-बहनों को सब्जी बेचकर पाला। साल 2009 में उगलगुरी में हुए स्टेट वुशु चैंपियनशिप के दौरान साई के कोच की नजर उनपर पड़ी और राज्य बॉक्सिंग कैंप के लिए उनका चयन हो गया। इसके बाद वह असम राइफल में शामिल हुई और बॉक्सिंग जारी रखी। साल 2017 इंडोनेशिया के लाबुआन में हुए प्रेसीडेंट्स कप में गोल्ड मेडल जीतकर वह पहली बार सुर्खियों में आई थीं। वहीं, अब जमुना टैक्स इंस्पेक्टर बनेंगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें