फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 वर्षीय अंशु मलिक मौजूदा कुश्ती विश्वकप में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय, फाइनल में हारी

Thu, 17 Dec 2020 01:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंशु मलिक - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

बेलग्रेड में आयोजित कुश्ती विश्वकप में पहलवान अंशु मलिक ने रजत पदक अपने नाम किया। 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में मैसिडोनिया की अनातासिया निकिता ने उन्हें मात दी। 18 वर्षीय अंशु जूनियर व सब जूनियर वर्ग में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। सर्बिया के बेलग्रेड में 12 से 18 दिसंबर तक कुश्ती विश्व कप में ग्रीको रोमन के मुकाबले खेले जाएंगे। अंशु मलिक का पहला मुकाबला क्वालीफाइंग राउंड में अजरबेजान की पहलवान एलोना कोलेनिस के साथ हुआ था।

विज्ञापन




अंशु ने एलोना को 4-2 के अंतर से हराया था। क्वार्टर फाइनल में अंशु मलिक ने जर्मनी की पहलवान लौरा मर्टेंट को तीन-एक से पराजित किया। रूसी पहलवान वेरोनिका चुमिकोवा को 7-4 से हराकर अंशु ने फाइनल में जगह बनाई। मलिक ने कोरोना की आपदा को अवसर बनाते हुए पूरा फायदा उठाया। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने गांव के स्कूल में ही जमकर मेहनत की थी। अंशु ने रोम में हुई वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज रेसलिंग चैंपियनशिप और एशिया चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इसके अलावा जूनियर एशिया चैंपियनशिप में अंशु मलिक स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें