फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: स्वास्थ्य मंत्रालय का जागरुकता अभियान, अनुराग ठाकुर समेत इन केंद्रीय मंत्रियों ने चलाई साइकिल, देखें वीडियो

Sat, 14 Aug 2021 10:13 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जागरुकता अभियान के तहत पेडल फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मनसुख मांडविया और किरन रिजिजू ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव - फोटो : twitter@ianuragthakur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को आजादी का अमृत मोहत्सव मनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्राल की ओर से जागरुकता अभियान के तहत पेडल फॉर हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मनसुख मांडविया और किरन रिजिजू ने शिरकत की। इस मौके पर इन तीनों मंत्रियों ने नई दिल्ली में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से लेकर अकबर रोड तक साइकिल चलाई। पेडल फॉर हेल्थ कार्यक्रम का मकसद स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करना है। 

विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पेडल फॉर हेल्थ के तहत आपका स्वास्थ्य बेहतर बनता है, जब नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा बनता है तो राष्ट्र का स्वास्थ्य भी अच्छा होता है, हम आजादी के 75 साल मनाने जा रहे हैं इस मौके पर 75 शहरों में साइकलिंग की शुरुआत की गई है। 


पेडल फॉर हेल्थ में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कुछ और संस्थाओं के साथ इस जागरुकता अभियान को शुरू किया है। उन्होंने आगे कहा, स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें