भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली महिला गोल्फर अदिति अशोक लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों में भाग लेंगी, जिन्होंने क्वालीफाइंग सूची में 45वां स्थान हासिल किया। अदिति से पहले अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने भी टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा चुके हैं। लाहिड़ी भी रियो ओलंपिक 2016 खेल चुके हैं।
यह कमाल करने वाले पहली महिला गोल्फर, साई ने दी बधाई
भारत के लिए खेलना सम्मान की बात- अदिति
अदिति ने ट्वीट किया, 'मुझे अभी भी लगता है कि रियो ओलंपिक कल की ही बात थी। भारत के लिए खेलना सम्मान की बात है। मुझे यह मौका एक बार फिर मिला है।' अदिति का नाम पहली सूची में आ गया है जबकि दीक्षा डागर भी दूसरी सूची में जगह बना सकती है। कुछ खिलाड़ियों के नाम वापिस लेने पर उन्हें पांचवीं रिजर्व खिलाड़ी के रूप में मौका मिल सकता है।