आदर्श सिंह ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में अमेरिका के हेनरी टर्नर लेवेरेट के हाथों शिकस्त मिली।
विज्ञापन
जुड़वा भाई उदयवीर छठे और विजयवीर सिद्धू पांचवें स्थान पर रहे। पुरुषों की ट्रैप टीम स्पर्धा में बी मालेक, शार्दुल विहान और विवान कपूर की तिकड़ी को फाइनल में इटली से 4-6 से हारकर रजत मिला।
क्वालिफिकेशन में भारतीय तिकड़ी 473 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही। भारत अब तक नौ स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य सहित 20 पदक जीतकर तालिका में शीर्ष पर है। अमेरिका छह स्वर्ण और कुल 19 पदकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
महिला ट्रैप टीम पदक से चूकी
महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में कीर्ति गुप्ता, आद्या त्रिपाठी और दिव्या सिंह की तिकड़ी कांसे के मुकाबले मे जर्मनी से 2-6 से हार गई। 50 मीटर राइफल प्रोन मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत के सूर्यप्रताप सिंह और सिफ्त कौर सामरा दूसरे क्वालिफिकेशन दौर से बाहर हो गए। इन दोनों ने कुल 409.5 का स्कोर किया और छठे स्थान पर रहे। आशी चौकसे और संस्कार हवेलिया पहले दौर में नौवें स्थान पर रहे।