फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर के विश्व चैंपियन कोलमैन पर लगा दो साल का प्रतिबंध, टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे

Thu, 29 Oct 2020 08:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्चियन कोलेमन - फोटो : social media
विज्ञापन

सौ मीटर के विश्व चैंपियन क्रिस्टियन कोलमैन पर डोपिंग नियंत्रण से जुड़े तीन नियमों का उल्लंघन करने के लिए दो साल का प्रतिबंध लगाया गया गया है। ट्रैक एवं फील्ड की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट ने कहा कि कोलमैन पर मई 2022 तक प्रतिबंध लगाया गया है। इस कारण वह अगले साल टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे। इस 24 वर्षीय अमेरिकी धावक को मई में ही अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था। वह 2019 में तीन बार नमूना एकत्रित करने वाले अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होने में नाकाम रहे थे। 

विज्ञापन


नियमतः अगर कोई खिलाड़ी 12 महीने के अंदर तथाकथित ‘ठहरने के स्थान’ के नियम का तीन बार उल्लंघन करता है तो उसे दो साल का प्रतिबंध झेलना पड़ता है। कोलमैन इसकेखिलाफ खेल पंचाट में अपील कर सकते हैं। उन्हें ओलंपिक स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। उन्होंने दोहा, कतर में 2019 में 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें