फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NADA: बजरंग पूनिया का नाम निलंबित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं, कई एथलीटों पर नाडा ने की कार्रवाई

Wed, 18 Sep 2024 08:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नाडा ने 23 जून को टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग को निलंबित कर दिया था क्योंकि उन्होंने 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल्स के दौरान अपने मूत्र के नमूने देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया का नाम राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा निलंबित एथलीटों की ताजा सूची में शामिल नहीं है। हाल ही में कांग्रेस से जुड़ने वाले बजरंग का नाम पिछली सूची में शामिल था। नाडा ने 23 जून को टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान को निलंबित कर दिया था क्योंकि उन्होंने 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल्स के दौरान अपने मूत्र के नमूने देने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन

खेल की वैश्विक संचालन संस्था यूनाईटेड कुश्ती विश्व (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने भी उन्हें निलंबित कर दिया था। बजरंग ने इस अस्थायी निलंबन के खिलाफ अपील की थी और एडीडीपी ने 31 मई को इसे रद्द कर दिया था जब तक कि नाडा आरोप का नोटिस जारी नहीं करता। 

किरण बालियान डोप टेस्ट में फेल
दूसरी ओर, एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता गोला फेंक एथलीट किरण बालियान को प्रतिबंधित पदार्थ की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद नाडा द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। पिछले साल एशियाई खेलों में महिलाओं की गोला फेंक में पदक जीतने वाली केवल दूसरी भारतीय बनी किरण मेटांडाईनोन की पॉजिटिव आई हैं। अगर वह दोषी साबित होती है तो उन पर अधिकतम चार साल का प्रतिबंध लग सकता है। 
विज्ञापन

कई भारतीय एथलीट पाए गए पॉजिटिव 
2014 इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली तार गोला फेंक एथलीट मंजू बाला का नाम भी इस सूची में है। उन्हें स्टेराइड डाईहाइड्रोक्लोरोमिथाइल टेस्टोस्टेरोन और लिगांड्रोल (एसएआरएमएस एलजीडी-4033) का पॉजिटिव पाया गया। इस साल फेडरेशन कप में रजत पदक जीतने वाली शालिनी चौधरी को भी मेटांडाईनोन का पॉजिटिव पाया गया। लंबी दूरी की एथलीट छवि यादव को भी एक एनाबोलिक एंड्रोजेनिक स्टेराइड ड्रोस्टानोलोन का पॉजिटिव पाया गया। भारत के शीर्ष ट्रैक एवं फील्ड एथलीट जैसे भाला फेंक डीपी मनु, क्वार्टर मिलर दीपांशी और मध्यम गति के धावक परवेज खान को भी अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें