फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: कुल्लू में मुक्के का दम दिखाएंगी हिमाचल की बॉक्सर

Fri, 08 Oct 2021 04:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जिला कुल्लू के मणिकर्ण में महिला वर्ग की राज्य स्तरीय तथा पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता होगी। इसमें 21 अक्तूबर को हरियाणा के हिसार में होने वाली महिला वर्ग की राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए मुक्केबाजों का चयन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
मणिकर्ण में होगी महिला मुक्केबाज प्रतियोगिता(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला१
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की महिला मुक्केबाज जिला कुल्लू में पंच का दम दिखाएंगी। पर्यटन और धार्मिक नगरी मणिकर्ण में दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता 15 और 16 अक्तूबर को होगी। इसमें प्रदेश के दस जिलों की महिला मुक्केबाज प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। बता दें कि जिला कुल्लू के मणिकर्ण में महिला वर्ग की राज्य स्तरीय तथा पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता होगी। इसमें 21 अक्तूबर को हरियाणा के हिसार में होने वाली महिला वर्ग की राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए मुक्केबाजों का चयन भी किया जाएगा। जिला मुक्केबाज संघ अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के 14 अक्तूबर को कोविड सैंपल लिए जाएंगे।

विज्ञापन


रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे। 15-16 अक्तूबर को होने वाली महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शिमला, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति की मुक्केबाज भाग लेंगी। कहा कि प्रतियोगिता में महिला मुक्केबाजों को प्रोत्साहित करने के लिए किन्नौर की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा और मंडी से आशीष चौधरी भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान संघ के महासचिव चित्रदेव ठाकुर, संगठन सचिव धर्मवीर सिंह, लोकेश ठाकुर, चांदनी, गीता शर्मा, शिवानी और प्रवीणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें