फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयनगर हत्याकांड : सीबीआई जांच की मांग के लिए दायर याचिका ली कोर्ट से वापिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के विजय नगर हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर दायर की गई याचिका वापस ले ली गई है।शुक्रवार को जेएमआईसी कोर्ट में बहस से पहले आरोपी अभिषेक के दूसरे वकील मोहित वर्मा ने याचिका वापस ली। इसके लिए वकील ने आरोपी अभिषेक के हस्ताक्षर युक्त नया वकालतनामा कोर्ट में दाखिल किया। कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग के लिए याचिका दायर करने वाले वकील करण नारंग का कहना है कि वह नए सिरे से वकालतनामा अदालत में पेश करेंगे। 27 अगस्त को शहर के विजय नगर में प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, पत्नी बबली, सास रोशनी व बेटी नेहा को गोली मार दी गई थी।तीन की जहां मौके पर मौत हो गई जबकि नेहा ने पीजीआई में दम तोड़ा था। पुलिस ने मामले में प्रॉपर्टी डीलर बबलू के बेटे अभिषेक उर्फ मोनू मलिक को गिरफ्तार किया था। तभी से मोनू मलिक सुनारिया जेल में बंद है। अभिषेक की तरफ से वकील करण नारंग ने जेएमआईसी कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। अदालत ने याचिका पर सुनवाई के लिए 8 अक्टूबर की तारीख तय की थी। शुक्रवार को सुनवाई से पहले ही अभिषेक के दूसरे वकील मोहित वर्मा ने नया वकालतनामा लगाकर याचिका को वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें