प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन छह मैच खेले गए। पहला मैच पूल ए के ग्रुप में खेला गया। हमीरपुर और सोलन के बीच खेले गया मैच तीन-तीन गोल के बाद मैच ड्रॉ रहा।
राज्य स्तरीय अंडर-16 हाकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नगर परिषद मैदान में एसडीएम अभिषेक वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन छह मैच खेले गए। पहला मैच पूल ए के ग्रुप में खेला गया। हमीरपुर और सोलन के बीच खेले गया मैच तीन-तीन गोल के बाद मैच ड्रॉ रहा। पूल बी का पहला मैच ऊना और बिलासपुर के मध्य खेला गया। ऊना ने बिलासपुर को एक गोल से हराया।
विज्ञापन
कांगड़ा और मंडी के बीच खेले मैच में मंडी ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए कांगड़ा को 9-0 से हराया। सिरमौर और चंबा के बीच खेले गए मैच में सिरमौर ने चंबा को 2-1 से हराया। पांचवां मैच कांगड़ा और हमीरपुर के मध्य खेला गया। इसमें हमीरपुर ने कांगड़ा को 3-1 से हराया। छठा मैच पूल बी का ऊना और चंबा के बीच खेला गया, जिसमें ऊना ने एकतरफा हुए मैट में चंबा को 8-0 से हराया।