फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ जोन इंटर महिला कबड्डी: भिवानी और लखनऊ विवि की एकतरफा जीत

Mon, 03 Jan 2022 07:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

 प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। पहला मुकाबला चौधरी बंसी लाल विवि भिवानी और केंद्रीय विवि हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें भिवानी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में सेंट्रल विवि हरियाणा को 68-13 के अंतर से पराजित किया। 
विज्ञापन
नॉर्थ जोन इंटर महिला कबड्डी में भिड़े खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित ऐतिहासिक पड्डल मैदान में सोमवार को नॉर्थ जोन इंटर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हो गया। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। चौधरी बंसी लाल विवि भिवानी और लखनऊ विवि की टीमों एकतरफा जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। पहला मुकाबला चौधरी बंसी लाल विवि भिवानी और केंद्रीय विवि हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें भिवानी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में सेंट्रल विवि हरियाणा को 68-13 के अंतर से पराजित किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में लखनऊ विवि ने 63-18 अंकों के अंतर से नेताजी सुभाष विवि ऑफ टेक्नोलॉजी न्यू दिल्ली को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के मीडिया समन्वयक सहायक प्रो. चमन लाल और शिक्षा विभाग के डॉ. सुनील सेन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर से 36 विवि की करीब 400 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। 

विज्ञापन


इन विश्वविद्यालयों की टीमें दिखाएंगी दमखम 
प्रतियोगिता में एमडीयू रोहतक, लखनऊ विवि, नेताजी सुभाष चंद्र बॉस विवि ऑफ टेक्नोलॉजी न्यू दिल्ली, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या, भगत फूल सिंह महिला विवि खानपुर कलां सोनीपत, गुरुग्राम विवि, गुरु काशी विवि तलवंडी सबो बठिंडा, विवि ऑफ दिल्ली, श्री वैष्णो देवी विवि कटड़ा, गुरु नानक देव विवि अमृतसर, देहरादून टेक्निकल विवि उत्तराखंड, पंजाब विवि पटियाला, प्रो. राजेंद्र सिंह विवि प्रयागराज, गोविंद गुरु ट्राइबल विवि बंसवारा, चौधरी देवी लाल विवि सिरसा, सौवन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा, लवली प्रोफेशनल विवि जालंधर, संत बाबा भाग सिंह विवि जालंधर, पंजाब विवि चंडीगढ़, क्लस्टर विवि जम्मू, सीसीयू मेरठ, गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड विवि फतेहगढ़ साहिब, सीएसजेएम विवि कानपुर, बुंदेलखंड विवि झांसी, आईआईएमटी विवि मेरठ, महाराजा भूपिंद्र सिंह पंजाब स्पोर्ट्स विवि पटियाला, कुरुक्षेत्र विवि, यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, इंदिरा गांधी विवि मीरपुर रेवाड़ी, विवि ऑफ पतंजलि, चौधरी रणबीर सिंह विवि जिंद, गुरु जंभेश्वर विवि ऑफ साइंस एंड विवि हिसार हरियाणा, चौधरी बंसी लाल विवि भिवानी, सेंट्रल विवि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश विवि शिमला की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें