फोटो
स्मार्ट सिटी के काम में देरी पर नपेंगे ठेकेदार, सीईओ में दी चेतावनी
क्रासर
स्मार्ट सिटी सीईओ ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
बैठक के बाद मौके पर जाकर कुछ प्रोजेक्टों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। स्मार्ट सिटी सीईओ अभिषेक आनन्द ने सोमवार को स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के किसी भी प्रोजेक्ट में तय समय से अधिक समय लगा तो ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिम्मेदार अफसरों पर भी गाज गिर सकती है। बैठक के बाद उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया।
स्मार्ट सिटी के तहत इसी महीने स्काई वॉक, कुतुबखाना, सुभाषनगर ओवरब्रिज, बिजली लाइनों को भूमिगत करने के अलावा स्मार्ट सिटी की सड़कों के किनारे टाइल्स बिछाए जाने का काम होना है। इसके अलावा राइफल क्लब, मल्टीमीडिया लेजर फाउंटेन और जीआईसी में बन रहे मल्टीलेवल मेकेनिकल कार पार्किंग का निर्माण होना है। जिला अस्पताल में बम रहे फुट ओबरब्रिज का काम भी इसी साल पूरा होना है और शहर में बिजली विभाग को स्मार्ट सिटी के तहत बिजली लाइनों को भूमिगत करना है। इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रोजेक्ट के काम को भी इसी साल पूरा करना है। स्मार्ट सिटी सीईओ ने कहा कि ठेकेदारों ने लापरवाही की तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। वरिष्ठ महा प्रबन्धक भूपेश कुमार सिंह को निर्देश दिए कि सभी काम तय समय में पूरा कराना सुनिश्चित करें।