फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

boxing competition: कांस्य पर लगा ऊना के हरजोत का मुक्का

Tue, 31 May 2022 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल/दुलैहड़ (ऊना)

सार

सक्षम बॉक्सिंग क्लब के तीन खिलाड़ियों ने कर्नाटक में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर कन्या और बाल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ी पवित्र हरजोत सिंह (35 किलोग्राम) ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता है। 
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के ऊना में सक्षम बॉक्सिंग क्लब के तीन खिलाड़ियों ने कर्नाटक में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर कन्या और बाल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। खिलाड़ी पवित्र हरजोत सिंह (35 किलोग्राम) ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता है। पवित्र का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से क्लब में खुशी की लहर है। पवित्र के अलावा रोहानी राणा और वंशिका ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के ऊना के हंबोली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


 उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए आने वाले समय में और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। सक्षम बॉक्सिंग क्लब के चेयरमैन सरोज शर्मा और राजेश शर्मा ने कहा कि ऊना में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें निखारने के साथ उचित मंच दिलाने की जरूरत है। उन्होंने मांग उठाई है कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। जिला ऊना बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर ने खिलाड़ियों से मेहनत करने की अपील की। इस मौके पर अनिल मनकोटिया, अरुण पाल, आरएम शर्मा, अशोक कुमार, तिलक, श्याम सुंदर मौजूद रहे। 

अधिसूचना जारी, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल नहीं लेगी सरकार
 हिमाचल में सरकार ग्रामीणों क्षेत्रों में घरेलू पानी का बिल नहीं वसूलेगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। प्रदेश सरकार के  इस फैसले से खजाने पर करीब 30 करोड़ रुपये का सालाना वित्तीय बोझ पड़ेगा। राज्य के जल शक्ति विभाग के सचिव विकास लाबरू ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त घरेलू पानी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें