फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी गोल्ड कप के पहले दिन हिमाचल का दबदबा

Sat, 06 Oct 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चैलचौक(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलाषी यूनिवर्सिटी में शुरू हुए हाकी इंडिया के 25वें गोल्ड कप टूर्नामेंट का पहला दिन हिमाचल के नाम रहा। हिमाचल की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मैचों में जीत दर्ज की। हाकी हिम की टीम ने अपने पहले मैच में दिल्ली की टीम को 6-0 से पराजित किया।

विज्ञापन


हाफ टाइम तक हाकी हिम की टीम 2-0 से आगे थी और दूसरे हाफ में टीम ने चार और गोल किए। हिम हाकी के लिए शर्मिला और प्रिया ने दो-दो गोल किए। 
हिमाचल के लिए दूसरी जीत अभिलाषी यूनिवर्सिटी की टीम ने दर्ज की। अभिलाषी यूनिवसिटी की टीम ने हाकी मेरठ की टीम से 6-1 से मैच जीता।

विज्ञापन

झारखंड और महाराष्ट्र की टीम के बीच मुकाबला कांटे का रहा

हाकी के इंडिया कैंप मे हिस्सा ले चुकी अभिलाषी यूनिवर्सिटी की टीम कैप्टन प्रिया ने तीन गोल किए। इंडिया कैंप का ही हिस्सा रह चुकी अभिलाषी टीम की गोलकीपर बरजिंदर कौर ने विपक्षी टीम के हमलों को नाकाम करते हुए अपनी टीम की जीत मे प्रशंसनीय योगदान दिया।

हाकी झारखंड और हाकी महाराष्ट्र की टीम के बीच मुकाबला कांटे का रहा और इस मैच मे झारखंड ने 4-3 से जीत दर्ज की। हाकी हरियाणा की टीम ने हाकी राजस्थान की टीम पर 7-2 से बड़ी जीत दर्ज की। दिन के पांचवें मैच में झारखंड ने दिल्ली को 8-0 से और छठे मैच में हरियाणा ने मेरठ को 8-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें