फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस, चेस में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, श्रेयस ने जीता ऑलराउंड जिमनास्टिक का अवार्ड

Sat, 06 Oct 2018 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
श्रेयस शर्मा
विज्ञापन

 दिव्यांशी, मनल, अर्णव ने इंटर स्कूल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में टाइटल जीतने में कामयाबी पाई। टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर-23 स्थित टेबल टेनिस हॉल में किया जा रहा है। इसमें विभिन्न वर्गों में गर्ल्स और ब्वॉयज टीमें शिरकत कर रही हैं। शुक्रवार को कई खिलाड़ी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर अपने-अपने वर्ग में विजेता बने। 

विज्ञापन


जूनियर गर्ल्स सिंगल्स के 8-10 कक्षा के इवेंट के फाइनल में सेंट कबीर स्कूल की दिव्यांशी ने कार्मल कान्वेंट स्कूल की मानसी को सीधे सेटों में 11-8,11-9,11-9 ( 3-0) से हराया। जूनियर लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुकुल के जशन ने अपने ही स्कूल के अर्णव गोयल को 11-6,11-8,11-4 ( 3-0) से हराया। 

अन्य मैच में सेंट जोंस के कृष गुप्ता ने मोती राम स्कूल के राहुल को 10-12,11-5,11-6,13-11 ( 3-1) से मात दी। सब जूनियर गर्ल्स के फाइनल में गुरुकुल ग्लोबल की मनल ने मानव मंगल हाईस्कूल की नेहा को 11-8,12-14,13-11,13-11 ( 3-1) से हराया। सब जूनियर लड़कों के कक्षा 7 के फाइनल में गुरुकुल ग्लोबल के अर्णव ने भवन विद्यालय के गुनीत सिंह को 11-6,11-8,11-4 (3-0) से मात दी।
विज्ञापन


श्रेयस ने जीता ऑलराउंड जिमनास्टिक का अवार्ड
 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-7 में आयोजित चंडीगढ़ रिद्धिमिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में शुक्रवार को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 के श्रेयस शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 में ऑलराउंड जिमनास्ट का अवार्ड हासिल किया। शुक्रवार को विभिन्न इवेंट में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विज्ञापन

तारिणी, अभिनंदन, नवीन, सुनील, तेजस संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंचे

चेस चैंपियनशिप
 तारिणी गोयल ,अभिनंदन वोहरा, नवीन बंसल, सुनील बंसल, तेजस नागपाल दूसरे दिन के बाद संयुक्त रूप से लीड बनाने में कामयाब रहे। चंडीगढ़ चेस चैंपियनशिप का आयोन सेंट जेवियर स्कूल, सेक्टर-44 में किया जा रहा है। चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में 48 चेस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।

इनमें 20 शीर्ष स्तर के खिलाड़ी मौजूद हैं। इस चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ी नेशनल में चंडीगढ़ की टीम से शिरकत करेंगे। नेशनल चैंपियनशिप 8-18 दिसंबर तक जम्मू में खेली जाएगी। टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को तीन अंक लेकर तारिणी गोयल, अभिनंदन वोहरा, नवीन बंसल, सुनील बंसल, तेजस नागपाल संयुक्त रुप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें